फिल्म ‘बांबे बेगम्स’ नजर आएंगी पूजा भट्ट, ट्वीट कर कहा- ‘…लो मैं लौट आई हूं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट फिल्म ‘बांबे बेगम्स’ में काम करती नजर आएंगी। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बांबे बेगम्स’ रिलीज होने वाली है। सीरिज का फ़र्स्ट लुक सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शित किया गया। पूजा भट्ट लंबे अरसे के बाद फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी …

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट फिल्म ‘बांबे बेगम्स’ में काम करती नजर आएंगी। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बांबे बेगम्स’ रिलीज होने वाली है। सीरिज का फ़र्स्ट लुक सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शित किया गया। पूजा भट्ट लंबे अरसे के बाद फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी पांच मॉडर्न इंडियन वुमंस जो कि बहुत ही महत्वाकांक्षी है, पर आधारित है। सफलता और शक्ति इनकी मंज़िल है।

पूजा भट्ट ने फ़र्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “उठो और छा जाओ। उस औरत से अधिक ताकतवर कोई नहीं, जिसने खुद को बनाया हो।” कहना ठीक होगा लो मैं लौट आई हूं। ‘बांबे बेगम्स’ और नेटफ़्लिक्स का बहुत शुक्रिया। ‘बांबे बेगम्स’ का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।

संबंधित समाचार