आज का राशिफल | 11 फरवरी, 2021
मेष राशि आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। वृष राशि आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता …
मेष राशि
आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे।
वृष राशि
आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा।
मिथुन राशि
आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है।
कर्क राशि
आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
सिंह राशि
आज आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें।
कन्या राशि
आज प्रेमी युगल लोगों के लिए दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सट्टे में निवेश श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
तुला राशि
आज माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले।
धनु राशि
आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे।
मकर राशि
आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे।
कुंभ राशि
आज आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।
मीन राशि
आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती है।
