दिविज, अंकिता आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर
मेलबर्न। भारत के दिविज शरण और अंकिता रैना आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष और महिला युगल के पहले दौर में बाहर हो गए हैं। ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला अंकिता और रोमानिया की मिहाइला बुजारनेकू की जोड़ी वाइल्ड कार्डधारी ओलिविया गाडेकी और बेलिंडा वुलकॉक से एक घंटे 17 मिनट में 3.6, …
मेलबर्न। भारत के दिविज शरण और अंकिता रैना आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष और महिला युगल के पहले दौर में बाहर हो गए हैं। ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला अंकिता और रोमानिया की मिहाइला बुजारनेकू की जोड़ी वाइल्ड कार्डधारी ओलिविया गाडेकी और बेलिंडा वुलकॉक से एक घंटे 17 मिनट में 3.6, 0.6 से हार गई।
पुरूष युगल वर्ग में भी भारत की चुनौती समाप्त हो गई जब दिविज और स्लोवाकिया के इगोर जेलेने की जोड़ी को जर्मनी के यानिक हांफमैन और केविन के ने पहले दौर में 6.1, 6.4 से हराया। युगल वर्ग में भारत के रोहन बोपन्ना और जापान के बेन मैकलाचलान को भी पहले दौर में पराजय का सामना करन पड़ा।
जिन्हें कोरियाई वाइल्ड कार्डधारी जि युंग नाम और मिन क्यु सोंग ने 6.4, 7.6 से मात दी। बोपन्ना मिश्रित युगल में चीन की यिंगियिंग दुआन के साथ खेलेंगे जिनका पहले दौर में सामना अमेरिका की बेथानी माटके सैंड्स और ब्रिटेन के जैमी मर्रे की जोड़ी से होगा।
