हरदोई: नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। माधौगंज गांव में एक नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप लगे। इसके बाद पुलिस ने जांच कर युवक पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। दरअसल, एक पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें युवक पर पुत्री को नशीला पदार्थ …

हरदोई, अमृत विचार। माधौगंज गांव में एक नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप लगे। इसके बाद पुलिस ने जांच कर युवक पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। दरअसल, एक पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें युवक पर पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था।

पिता ने तहरीर में बताया कि उसके भतीजे के मोबाइल पर अश्लील फोटो युवक ने भेजी। जिसको लेकर पुत्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि 20 मार्च 2020 को कोचिंग से घर जा रही थी। रास्ते में गांव के पास युवक व अज्ञात लोंगों ने जबरदस्ती कार में डालकर कही ले गया। जिसके बाद जबरन नशीली दवाई खिलाकर दुष्कर्म किया।

इसके साथ ही वीडियो बना कर वायरल कर दी। पिता का आरोप है कि पुत्री को घटना के विषय में जानकारी बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती रही। जिसकी वजह से पुत्री ने घर में घटना के विषय में किसी को नही बताया। गांव के शातिर युवक ने उसकी पुत्री को बार-बार गलत कार्य करने के लिए बाध्य किया। पुत्री के सहमत न होने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। इस विषय में थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

संबंधित समाचार