बरेली: केडीईएम कॉलेज की जमीन पर कब्जा, 19 पर एफआईआर
अमृत विचार, बरेली। प्रेमनगर में केडीईएम इंटर कॉलेज की जमीन पर भू-माफियाओं की वर्षों से नजर है। वह जमीन पर कब्जा करने के लिए प्रबंधन पर मुकदमा भी दर्ज करा चुके हैं। साथ ही उन लोगों से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांग रहे हैं। कोरोना में लगे लाकडाउन में दबंगों ने उस जमीन …
अमृत विचार, बरेली। प्रेमनगर में केडीईएम इंटर कॉलेज की जमीन पर भू-माफियाओं की वर्षों से नजर है। वह जमीन पर कब्जा करने के लिए प्रबंधन पर मुकदमा भी दर्ज करा चुके हैं। साथ ही उन लोगों से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांग रहे हैं। कोरोना में लगे लाकडाउन में दबंगों ने उस जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा भी कर लिया। पीड़ितों ने एडीजी से इसकी शिकायत की जिसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर के रहने वाले अभय चंद्र केडीईएम इंटर कॉलेज प्रबंधक है उन्होंने बताया कि 1920 में शहर के कुछ लोगों ने स्कूल में छात्रावास बनाने के लिए जमीन दान की थी। इसके बाद उस जमीन पर दबंगों की नजर पड़ गई और वह उस पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि जमीन पर कब्जा लेने के लिए उन्होंने फजी दस्तावेज तैयार करके प्रबंधन पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पीड़ितों को हाईकोर्ट जाना पाड़ा जहां से उन्होंने राहत मिली।
इसके बाद भी आरोपी प्रबंधन को धमका रहे हैं और बीस करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। लाकडाउन में आरोपियों ने छात्रावास की जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा भी कर लिया। पीड़ितों से इसकी शिकायत एडीजी से की एडीजी की शिकायत पर सीओ ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी राममोहन शर्मा, मोहल्ला सुर्खा के सुनील, राजेंद्र नगर की चमेली देवी, श्यामगंज के अरविंद अग्रवाल, रचित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल व मंजू अग्रवाल, राजेंद्र नगर के शमीम, कानून गोयान के त्रिलोचन सिंह, बैजनाथ सिंह, बानखाना के विनोद कुमार, कुदेशिया फाटक के विनोद राजपूत, हजियापुर के इंद्रप्रकाश उर्फ चंदू, संभल के अरुण कुमार त्यागी, हजियापुर के खुशी मोहम्मद, सुर्खा के अखिल और बानखाना के रियासत अली के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।
एडीजी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
