मुरादाबाद: मिक्सो पैथी के खिलाफ एलोपैथी डॉक्टर भूख हड़ताल पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मिक्सो पैथी को लेकर सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ एलोपैथी चिकित्सकों ने भूख हड़ताल शुरू की है। आईएमए के आह्वान में शुरू हुई इस हड़ताल में चिकित्सक कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए। महिला विंग से प्रदेश सचिव डा. पूनम ने कहा कि आयुष चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा की छूट देना …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मिक्सो पैथी को लेकर सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ एलोपैथी चिकित्सकों ने भूख हड़ताल शुरू की है। आईएमए के आह्वान में शुरू हुई इस हड़ताल में चिकित्सक कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए।

महिला विंग से प्रदेश सचिव डा. पूनम ने कहा कि आयुष चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा की छूट देना गलत है। इससे मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो सकता है। उन्होंने बताया कि आयुष चिकित्सकों को इस चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में गलत चिकित्सा अनहोनी का कारण बन सकती है। इसलिए सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष डा. भगतराम राणा ने कहा कि 12 घन्टे लगातार हड़ताल कर सरकार तक अपनी यह मांग पहुंचाएंगे। यह फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो आंदोलन को आगे और बढ़ाया जाएगा।

संबंधित समाचार