बरेली: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने किया था पति का कत्ल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भागवत कथा सुनकर लौट रहे ओमकार को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर मार डाला था। इसके बाद आरोपी युवक रानीखेत जाकर छुप गया। सर्विलांस से पुलिस को उसकी लोकेशन मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक …

अमृत विचार, बरेली। भागवत कथा सुनकर लौट रहे ओमकार को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर मार डाला था। इसके बाद आरोपी युवक रानीखेत जाकर छुप गया। सर्विलांस से पुलिस को उसकी लोकेशन मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक साल पहले ही उनकी दोस्ती हुई थी और वह महिला के साथ शादी करना चाहता था।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में बताया कि मीरगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी ओमकार का शव छह फरवरी को पड़ोस के ही गांव बहादुरपुर निवासी खेमकरन के खेत में मिला था। लोगों का कहना था कि वह शराब पीकर मर गया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक की पत्नी भूरी का गांव के रहने वाले चरन सिंह के साथ प्रेम प्रसंग था। ओमकार की हत्या की साजिश रचने के बाद उसकी पत्नी ने 5 फरवरी की रात ओमकार को बहाने से खेत पर बुलाया था। इसके बाद वहीं पर प्रेमी के साथ मिलकर दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

शौच का बनाया था बहाना
भूरी ने पति से कहा कि उसे शौच जाना है। रात में वहां जंगली जानवर आ जाते हैं। इसलिए पति को अपने साथ ले गई। उसके बाद चरन भी वहां आ गया। चरन ने ओमकार का गला घोंटा और पत्नी उसके पांव तब तक पकड़े रही जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

शराब पीकर पीटता था पति
भूरी ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो गए थे। पांच माह पहले उसने बेटे को जन्म दिया था जिसकी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दोनों की एक साल पहले पहचान हुई थी। वे लोग तीन-चार बार मिले भी थे। चरन सिंह ने उससे कहा था कि उसके साथ भाग चले लेकिन भूरी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया था।

संबंधित समाचार