मुरादाबाद: ‘वेलेंटाइन डे’ कल, इजहार-ए- इश्क को लेकर युवाओं में उत्साह
मुरादाबाद, अमृत विचार। ‘वेलेंटाइन डे’ यानी प्यार के इजहार का दिन रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिवस को मनाने के लिए युवाओं और युवतियों ने तैयारी शुरू कर दी है। प्यार का इजहार करने के लिए नव दंपतियों को भी वेलेंटाइन डे का इंतजार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ‘वेलेंटाइन डे’ यानी प्यार के इजहार का दिन रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिवस को मनाने के लिए युवाओं और युवतियों ने तैयारी शुरू कर दी है। प्यार का इजहार करने के लिए नव दंपतियों को भी वेलेंटाइन डे का इंतजार रहता है। यही नहीं सोशल मीडिया के जरिए भी युवा एक-दूसरे से प्यार का इजहार करेंगे। उन्होंने तरह-तरह के गिफ्ट की खरीदारी शुरू कर दी है।
वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में उत्साह व उमंग के भाव नजर आने लगे हैं। अलग-अलग अंदाज में और अपने तरीके से साथी से दिल की बात कहने का वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होटल, पार्क के साथ ही घरों में परिवार के साथ लोग वेलेंटाइन-डे मनाएंगे। युवक और युवतियां जश्न मनाते हुए दोस्तों को तोहफे देकर प्यार का इजहार भी करेंगे।
वेलेंटाइन डे को लेकर दुकानें गुलजार
युवाओं की नब्ज को पहचानते हुए वेलेंटाइन डे के लिए बाजार में दुकानें गुलजार हो गई हैं। इस बार साथियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट बाजार में उपलब्ध हैं। वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं के साथ ही नव विवाहित जोड़े भी एक-दूसरे को उपहार देने के लिए खरीदारी में लगे हैं। वेलेंटाइन डे के लिए आनलाइन शापिंग का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग विभिन्न साइट्स पर भी गिफ्ट तलाशने में लगे रहे, जिससे इस साल का उनका उपहार अलग हो सके।
अंकित, गिफ्ट आइटम विक्रेता
वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इसका अंदाजा उनकी शापिंग से लगाया जा सकता है। युवाओं की पसंद को देखते हुए इस बार तरह-तरह के उपहार उपलब्ध हैं।
