बरेली: प्रेम संबंध में रिश्तों का कत्ल करने से भी नहीं कांपे अपनों के हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संजय शर्मा, बरेली। चंद दिनों की मोहब्बत ने कई घरों को उजाड़ दिया। कहीं महिला अपनों की कातिल बन बैठी तो कहीं युवक ने अपनों के खून से अपनें ही हाथों को रंग दिया। जिले में कई ऐसी वारदातें हुई हैं, जहां अवैध संबंधों की खातिर लोगों ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। सभी का …

संजय शर्मा, बरेली। चंद दिनों की मोहब्बत ने कई घरों को उजाड़ दिया। कहीं महिला अपनों की कातिल बन बैठी तो कहीं युवक ने अपनों के खून से अपनें ही हाथों को रंग दिया। जिले में कई ऐसी वारदातें हुई हैं, जहां अवैध संबंधों की खातिर लोगों ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। सभी का कत्ल करने का तरीका अलग अलग था, लेकिन मकसद एक ही कि वह किसी तरह अपने प्यार को पा लें, लेकिन ऐसे प्रेमियों के गुनाह छिप नहीं सके।

पुलिस ने जब परतें खोलनी शुरू कीं तो कातिल प्रेमियों को जेल में जाना पड़ गया। ऐसे कई प्रेमी युगल आज जिला जेल या फिर सेंट्रल जेल में अपना गुनाहों की सजा काट रहे हैं, तो कई पुलिस से बचने के लिए पहचान छिपाते घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस भी उनके सुराग में जुटी है।

दिवानगी और पागलपन में कातिल प्रेमियों की जब हकीकत लोगों के सामने आई तो उनकी नजरें लोगों से सामना करने से बचती रहीं। ऐसे प्रेमियों द्वारा किए गए गुनाहों के सबूतों को कभी जमीन खोदकर निकाला तो कहीं खून के धब्बे कातिलों तक पुलिस को रास्ता दिखाने में मददगार साबित हुए। कहीं सिरफिरे प्रेमी ने बारात में आए प्रेमिका के बेटे का अपहरण करके उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।

प्यार, मोहब्बत के लिए अपनों को मौत के घाट उतारने वाले आज सेंट्रल और जिला जेल में अपने कर्मों की सजा काट रहे हैं। कुछ समय पहले शिक्षक पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की और फिर उसे अपने गांव के पास ले जाकर जलाया। इसके बाद अधजले शव को फिर से जंगल में दबा दिया। पति को मारने के लिए महिला ने दो लाख रुपये भी एक हिस्ट्रीशीटर को दिए थे।

महिला ने प्रेमी के लिए किया बेटी का कत्ल
सुभाषनगर के करेली निवासी उस्मान की पत्नी मुकीम का घर के पास रहने वाले कौसर प्रेम संबंध थे। कौसर उनके घर आता जाता था। इसी बीच मुकीम की बेटी उस्मा से भी उसके प्रेम संबंध हो गए। वह कौसर से निकाह करने की जिद करने लगी। इस बात से नाराज मुकीम बानो ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी और बताया कि डकैत उसके घर में घुस आए थे। लेकिन सच खुला और आज दोनों आरोपी जेल में सजा काट रहे हैं।

बहन को प्रेमी के साथ देखना भाई को पड़ा महंगा
नवाबगंज में बहन को प्रेमी को देखना भाई को इतना महंगा पड़ गया की उसे जान से हाथ धोना पड़ा। लड़की और प्रेमी की बात उजागर न हो इसके लिए उसने प्रेमी संग मिलकर भाई की गला घोटकर हत्या कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों को जेल भेज दिया।

बेटी की हत्या के बाद घर में दफन किया शव
इज्जतनगर के आलोक नगर के रहने वाले रवि शर्मा की दो बेटियां थीं। उन्होंने पत्नी की मौत के बाद दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी रितु से उसके प्रेमी के साथ अन्य लोग मिलने आते थे। इस बात का छोटी बेटी विरोध करती थी। इसपर रितु ने उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को घर के अंदर ही दबा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया।

“कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिसमें पत्नी, पति, बेटी, भाई ने प्यार में पड़कर अपनों को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटनाओं का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार