बरेली: चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान में लगाई सेंध, 20 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शीशगढ़/बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ के ग्राम जाफरपुर में विनोद ज्वैलर्स की दुकान की दीवार काटकर चोरों ने 20 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्राम जाफरपुर निवासी विनोद कुमार की शीशगढ़ धनेटा मार्ग पर विनोद ज्वेलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान …

शीशगढ़/बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ के ग्राम जाफरपुर में विनोद ज्वैलर्स की दुकान की दीवार काटकर चोरों ने 20 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे।

ग्राम जाफरपुर निवासी विनोद कुमार की शीशगढ़ धनेटा मार्ग पर विनोद ज्वेलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। बीती रात चोर छत के रास्ते से होकर नीचे जीने पर पहुंचे और जीने की दीवार काटकर दुकान के अंदर दाखिल गये और 20 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना चोरी करके ले गये। सर्राफ की दुकान में चोरी की बड़ी घटना से सर्राफ व्यापारियों में भय व्याप्त है। पुलिस छानबीन कर रही है।

 

 

संबंधित समाचार