हल्द्वानी: पार्षद के बचाव में उतरे मेयर को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
हल्द्वानी,अमृत विचार। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने हल्द्वानी-काठगोदाम मेयर जोगेंद्र रौतेला का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने पार्टी और सत्ता के दबाव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपी पार्षद के समर्थन में धरना दिया जो कि सरासर गलत है। एनएसयूआई जिला सचिव नाजिम अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शनिवार …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने हल्द्वानी-काठगोदाम मेयर जोगेंद्र रौतेला का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने पार्टी और सत्ता के दबाव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपी पार्षद के समर्थन में धरना दिया जो कि सरासर गलत है।
एनएसयूआई जिला सचिव नाजिम अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शनिवार को नैनीताल रोड स्थित बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने मेयर के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के पार्षद ने रोडवेज के समीप एक बिरयानी सेंटर में गाली गलौज, तोड़फोड़ की और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की। बावजूद इसके मेयर रौतेला उसकी गिरफ्तारी के विरोध में कोतवाली में धरने पर बैठ गए और कोतवाल को अटैच करवा दिया।
इससे पुलिस का मनोबल टूटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ट्रंचिंग मैदान से एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। रेलवे अतिक्रमण की आड़ में जनता को परेशान कर रहा है और नजूल भूमि का सीमांकन तक नहीं हो सका है। वहीं मेयर इन मुद्दों को छोड़कर धरना दे रहे हैं जो कि सरासर गलत हैं।
