अयोध्या: ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत
अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में शनिवार दोपहर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुशियाल मजरे अटेसर निवासी राम अवध (65) …
अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में शनिवार दोपहर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुशियाल मजरे अटेसर निवासी राम अवध (65) पुत्र रामराज सुबह 10 बजे साइकिल से अमानीगंज बाजार से सामान खरीदने के लिए आए थे। उन्होंने बैंक से 15 सौ रुपए निकालने के बाद घरेलू सामान की खरीदारी की। अमानीगंज बाजार के पूर्वी नाके से घर के लिए चले ही थे कि रुदौली की तरफ से आ रहे गन्ना मिल की खाद लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई।
आनन फानन में सीएचसी खण्डासा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खंडासा पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
खंडासा थाने के एसएसआई राम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
