अमेठी: कांग्रेस ने किसान पंचायत की आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। जय जवान जय किसान अभियान के दौरान शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम बरना में किसान पंचायत आयोजित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि देश का किसान अपना खेत-खेती बचाने और देश के आम जनता की खाद्य सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों …

मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। जय जवान जय किसान अभियान के दौरान शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम बरना में किसान पंचायत आयोजित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि देश का किसान अपना खेत-खेती बचाने और देश के आम जनता की खाद्य सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 26 नवम्बर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। लेकिन मोदी सरकार किसानों की इस जायज मांगों को नजरंदाज कर रही है।

ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कार्य के खिलाफ लोगो को जागरूक करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता इस संघर्ष में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। इस मौके पर राम दत्त यादव, गोविंद लाल ओझा, कुलवंत सिंह, राजू पंडित, हुसैन हैदर, पप्पू तिवारी, जय बहादुर यादव, पवन तिवारी, दिनेश मौर्या, आशीष सिंह, विनोद शर्मा, राहुल गुप्ता, विकास यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार