बरेली: स्टार्टअप के जरिए हासिल कर रहे मुकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुछ करने का जज्बा हो तो फिर देश हो या विदेश मुकाम हासिल हो ही जाता है। बरेली के तीन लोगों की कुछ ऐसी ही कहानी है जिन्होंने खुद का स्टार्टअप शुरू किया है। तीनों का रिश्ता एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग से जुड़ा है। दो विभाग के छात्र हैं …

बरेली, अमृत विचार। कुछ करने का जज्बा हो तो फिर देश हो या विदेश मुकाम हासिल हो ही जाता है। बरेली के तीन लोगों की कुछ ऐसी ही कहानी है जिन्होंने खुद का स्टार्टअप शुरू किया है। तीनों का रिश्ता एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग से जुड़ा है। दो विभाग के छात्र हैं और एक गेस्ट फैकल्टी हैं। एक ने रेस्टोरेंट खोल लिया है तो दूसरा रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में हैं। सफलता मिलने पर फूड चेन भी खोल सकते हैं। सरकार भी स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में भी स्टार्टअप पर ज्यादा जोर दे रही है।

प्रेमनगर के रहने वाले रचित ने न्यूजीलैंड से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उन्होंने वहां से एक विशेष तरह का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। रचित ने बताया कि उनके पिता एकाउंटेंट का काम करते हैं। उन्होंने स्कॉलर से न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने के बाद वहां के रेस्टोरेंट में काम भी किया। लॉकडाउन के दौरान वह भारत वापस आ गए। उसके बाद उन्होंने अपने ही शहर में स्टार्टअप शुरू करने का प्लान किया।

उनके पास कुछ बचत थी जिसमें उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय होटल मैनेजमेंट के छात्र एकांश के साथ मिलकर रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी की। रचित ने बताया कि उनके यहां इटालियन फूड के अलग-अलग ब्रांड होंगे। उनके यहां पिज्जा के साथ पास्ता और बर्गर होगा। एकांश ने अभी पढ़ाई पूरी की है। उसके पिता रोडवेज से रिटायर हैं। शहर में अलग तरह का फूड उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी की है। उनका कहना है कि अन्य छात्रों को भी अपने स्टार्टअप पर ध्यान देना चाहिए। खाने-पीने की डिमांड कभी कम नहीं होगी।

सुरेश शर्मा नगर निवासी विकास गौतम विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग में गेस्ट फैकल्टी हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट कोर्स के साथ एमबीए इन होटल मैनेजमेंट एंड फूड प्रोडक्शन भी किया है। वह दिल्ली में भी फूड चेन में काम कर चुके हैं। विकास ने बताया कि छात्रों को पढ़ाने के बाद काफी समय बच जाता था। उन्होंने इसका उपयोग करने के लिए सुरेश शर्मा नगर में रेस्टोरेंट खोल दिया। रेस्टोरेंट शुरू करने में करीब 4 लाख रुपये का खर्च आया।

उनके रेस्टोरेंट में लच्छा पराठा पर रोल और स्टफ ऑमलेट अलग फूड की रेसिपी हैं। कुछ छात्रों ने उनसे फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क भी किया है। होटल मैनेजमेंट के एसो. प्रो. दीपक नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई करने वाले कई छात्र नौकरी के साथ अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए अलग-अलग व्याख्यान भी कराए जा रहे हैं। शहर में अलग तरह का फूड रेस्टोरेंट में मिलने पर उसकी डिमांड भी अच्छी होगी।

संबंधित समाचार