India vs England 2nd Test Day 2: इंग्लैंड की पहली पारी 134 रनों पर सिमटी, भारत को 195 रनों की बढ़त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपने दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को 134 रन पर समेट दिया है। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 195 रन की बढ़त मिल गई है। INNINGS BREAK! #TeamIndia take a …

चेन्नई। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपने दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को 134 रन पर समेट दिया है। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 195 रन की बढ़त मिल गई है।

इंग्लैंड की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स ने सर्वाधिक नाबाद 42 रन बनाये। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 43 रन देकर पांच विकेट लिये। अक्षर पटेल और इशांत शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किये जबकि मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला।

आपको बता दे कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए। ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार 161 रनों की पारी खेली। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक ठोका। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 134 रनों पर आउट हो गई।

 

 

संबंधित समाचार