प्रवीण और निषाद ने जीते स्वर्ण पदक, भारत ने 23 पदकों के साथ किया समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। युवा हाई जम्परों प्रवीण कुमार और निषाद कुमार ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12वीं फाजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप दुबई 2021 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के अंतिम दिन शनिवार शाम को स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत ने प्रतियोगिता में अपना अभियान 23 पदकों के साथ समाप्त किया। भारत ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन …

दुबई। युवा हाई जम्परों प्रवीण कुमार और निषाद कुमार ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12वीं फाजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप दुबई 2021 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के अंतिम दिन शनिवार शाम को स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत ने प्रतियोगिता में अपना अभियान 23 पदकों के साथ समाप्त किया।

भारत ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीता। थाईलैंड 34 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। तुर्की, केन्या और भारत के 23-23 पदक रहे। मेजबान यूएई ने 14 पदक जीते। 18 साल के प्रवीण ने 2.05 मीटर की ऊंचाई पारकर एफ42/44/64 स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वह हमवतन शरद कुमार (1.76)और हमदा हसन (1.76) से आगे रहे।

निषाद ने 2.06 मीटर के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और टी 46/47 स्पर्धा में स्वर्ण जीता। सिमरन ने महिला 400 मीटर फाइनल टी 13 स्पर्धा में 1:01.56 का समय लेकर रजत जीता। भाग्यश्री जाधव ने महिला शॉटपुट एफ34 में रजत जीता। अतुल कौशिक ने पुरुष डिस्कस एफ57 स्पर्धा में कांस्य जीता।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका