बाराबंकी: रेलवे ट्रैक के बीच पहुंचते ही अचानक बंद हो गई वैन, आ गई ट्रेन और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर, बाराबंकी। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार रात को भगौली रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक वैन रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। ट्रेन देखते ही ड्राइवर वाहन छोड़ भाग निकला। जबकि ट्रेन की ठोकर से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कस्बा भगौली तीर्थ निवासी सहज राम मौर्य रात करीब …

बड्डूपुर, बाराबंकी। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार रात को भगौली रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक वैन रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। ट्रेन देखते ही ड्राइवर वाहन छोड़ भाग निकला। जबकि ट्रेन की ठोकर से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कस्बा भगौली तीर्थ निवासी सहज राम मौर्य रात करीब 11:30 बजे अपनी मारुति वैन संख्या यूपी 32 जेआर 1174 से कानपुर होकर वापस घर लौट रहा था। ट्रेन निकलने के कारण भगौली के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद थी।

बताते हैं क्रॉसिंग के बैरियर का लॉक टूटा पड़ा था। क्रॉसिंग बंद देख सहज राम बैरियर उठाकर वैन आगे निकाल ले गया। लेकिन रेलवे ट्रैक के बीच पहुंचते ही अचानक वैन बंद हो गई। ड्राइवर कुछ समझ पाता इसी दौरान माल गाड़ी आ गई। ट्रेन आती देख सहज राम वैन से कूदकर भाग निकला।

ट्रेन की ठोकर से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरी। सुबह दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गये। मौके पर पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम व आरपीएफ ने घटना की जांच की। आरपीएफ ने वैन ड्राइवर सहज राम को गिरफ्तार कर लिया है।

बड्डूपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही मारुति वैन को रेलवे टैक से किनारे कर दिया गया था और रेलवे कर्मचारी मौके पर आकर जांच कर रहे थे।

संबंधित समाचार