बरेली: आला हजरत आधुनिक कोच के साथ रवाना
अमृत विचार, बरेली। भारतीय रेलवे अब सभी मेल एक्सप्रेस को हाईटेक बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। जिस क्रम में अधिकांश मेल एक्सप्रेस में आधुनिक कोच लगाए जा रहे है। रविवार को बरेली से भी आला हजरत एक्सप्रेस में आधनिक कोच लगाकर भुज के लिए रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष …
अमृत विचार, बरेली। भारतीय रेलवे अब सभी मेल एक्सप्रेस को हाईटेक बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। जिस क्रम में अधिकांश मेल एक्सप्रेस में आधुनिक कोच लगाए जा रहे है। रविवार को बरेली से भी आला हजरत एक्सप्रेस में आधनिक कोच लगाकर भुज के लिए रवाना किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मेयर डॉ. उमेश गौतम और डीआरएम तरूण प्रकाश ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने जंक्शन पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया
आधुनिक कोचों के साथ आला हजरत (04321) स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मुरादाबाद मंडल से डीआरएम तरूण प्रकाश, एडीआरएम समेत तमाम अधिकारी रात करीब 2:30 बजे ही जंक्शन पहुंच गए थे। जन प्रतिनिधियों के पहुंचने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इससे पहले डीआरएम तरूण प्रकाश ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से बातचीत की। पूछा कि इस ट्रेन में बैठने पर उन्हें आराम मिल रहा है या नहीं।
उधर, उत्कृष्ट रैक की जानकारी के लिए कैरिज एंड वैगन विभाग की तरफ से एक बड़ा फ्लैक्स भी लगाया गया था। जिसमें कोच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थीं। ट्रेन के रवाना होने के बाद केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों ने बरेली जंक्शन का निरीक्षण भी किया। जंक्शन पर एस्कलेटर के कार्यों का भी अवलोकन किया। अतिथियों और मंडल के रेल अधिकारियों ने जंक्शन पर यात्री सुविधाओं से जुड़े चल रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही सभी बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए।
400 करोड़ का प्रोजेक्ट
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि बीते दो वर्षों में 400 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं वाला बनाया जा रहा है। रेलवे की कुल 640 रैक अपग्रेड करने की योजना है। बरेली से रवाना होने वाली आला हजरत एक्सप्रेस का रैक हरिद्वार में अपग्रेड कराया गया था।
ये सुविधाएं होगी उत्कृट कोचों में
बेहतर रोशनी के लिए एलईडी लाइटिंग, बदबू रहित शौचालय, वॉशरूम में एंटी -स्किड टाइलिंग, जल संरक्षण के लिए शौचालय में दोहरी फ्लश वाल्व (1.5 लीटर और 4 लीटर), ट्रेन टाइम टेबल,कोच इंडिकेशन बोर्ड, गैंगवे में डस्टबिन, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, डिजिटल दीवार घड़ी, एक्रिलिक मोबाइल एडाप्टर, अधिक आरामदायक सीटें, बड़े आकार का दर्पण, प्रत्येक कोच में अग्निशमन यंत्र, नई सीढ़ी पेंट्री कार में स्टेनलेस स्टील पैनलिंग, बीएलडीसी पंखे आदि समेत कुल 30 सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
