रीयाल मैड्रिड ने एक और जीत से दावेदारी बरकरार रखी, वेलेंसिया को 2-0 से दी मात
मैड्रिड। रीयाल मैड्रिड ने कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद वेलेंसिया को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब की अपनी दावेदारी बरकरार रखी। रीयाल मैड्रिड ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी लेकिन उसके एक और खिलाड़ी दानी कार्वाजाल इस मैच के दौरान चोटिल हो गये। वह इससे पहले भी चोट …
मैड्रिड। रीयाल मैड्रिड ने कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद वेलेंसिया को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब की अपनी दावेदारी बरकरार रखी। रीयाल मैड्रिड ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी लेकिन उसके एक और खिलाड़ी दानी कार्वाजाल इस मैच के दौरान चोटिल हो गये। वह इससे पहले भी चोट के कारण सात मैचों से बाहर रहे थे।
? @LaLiga Diaries | @realmadriden 2-0 @valenciacf_en
⚡ Behind the scenes of our second win of the week!
? @Benzema
? @ToniKroos
⬇ FULL VIDEO:https://t.co/rTEct7qvmN@emirates ? #RMLiga pic.twitter.com/EVNwP30jFj— Real Madrid C.F. ???? (@realmadriden) February 14, 2021
रीयाल मैड्रिड के कम से कम 10 खिलाड़ी हाल के मैचों में उपलब्ध नहीं रहे। इनमें कप्तान सर्जिया रामोस और प्लेमेकर एडेन हेजार्ड भी शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद जिनेदिन जिदान की कोचिंग वाली टीम ने करीम बेंजेमा और टोनी क्रूस के पहले हाफ में किये गये गोल से अपना विजय अभियान जारी रखा। इस जीत से रीयाल मैड्रिड के 23 मैचों में 49 अंक हो गये हैं।
? THIS TEAM! ?#RealMadridValencia | #HalaMadrid pic.twitter.com/DETTnEf0F7
— Real Madrid C.F. ???? (@realmadriden) February 14, 2021
अब वह शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड (21 मैचों में 54 अंक) से पांच अंक पीछे और बार्सिलोना (22 मैचों में 46) से तीन अंक आगे हो गया है। अन्य मैचों में रीयाल सोसिडाड ने अलेक्सांद्र इसाक के 30वें मिनट में किये गये गोल से गेटाफे को 1-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल कर लिया। रीयाल बेटिस ने विल्लारीयाल को 2-1 से जबकि ओसासुना ने लेवांटे को 1-0 से हराया।
