India vs England: रविचंद्रन अश्विन का शतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 482 रनों का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक (106) जमाया जिसकी बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत के लिए 482 रन का असंभव सा लक्ष्य रख दिया। A …

चेन्नई। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक (106) जमाया जिसकी बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत के लिए 482 रन का असंभव सा लक्ष्य रख दिया।

भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की टीम 134 रन पर आउट हो गई थी। भारत को पहली पारी में 195 रन की विशाल बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में सोमवार को तीसरे दिन एक विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 286 रन पर जाकर समाप्त हुई।

अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी की और 233 मिनट क्रीज पर रह कर 148 गेंदों का सामना किया और अपने शतक में 14 चौके और एक छक्का लगाया। अश्विन के करियर का यह पांचवां शतक था। उनका इंग्लैंड के खिलाफ यह पहला शतक है। उनके बाकी चार शतक वेस्ट इंडीज के खिलाफ बने हैं।

संबंधित समाचार