अयोध्या: फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हडकंप मच और लोगो ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ …

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हडकंप मच और लोगो ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएचओ विनोद बाबू मिश्र ने बताया सोमवार को दोपहर के समय दिलासीगंज के कस्बा गांव में मौजूद एक बाग में युवक का शव रस्सी के सहारे आम के पेड़ से लटकता दिखाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की पहचान बलवंत हरिजन पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कस्बा दिलासीगंज के रूप में हुई। एसएचओ ने बताया कि मामला आत्महत्या का है।

संबंधित समाचार