मुरादाबाद: सपा व्यापार सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित, तरुण मदान महासचिव और अरविंद कोषाध्यक्ष बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष समीर शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा। जिसमें तरुण मदान जिला महासचिव, थामश अरविंद कुमार जिला कोषाध्यक्ष ,रिशी वासन जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का ऐलान किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादवने कहा की व्यापारी देश का प्रथम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष समीर शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा। जिसमें तरुण मदान जिला महासचिव, थामश अरविंद कुमार जिला कोषाध्यक्ष ,रिशी वासन जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का ऐलान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादवने कहा की व्यापारी देश का प्रथम स्तंभ है। लेकिन, इस समय व्यापारी ज्यादा परेशान है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इस समाज का उत्पीड़न हो रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव (व्यापार सभा) पवन गुप्ता ने कहा कि इस व्यापारी उत्पीड़न को लेकर हम चुप नहीं रहने वाले हैं। जिला कमेटी में 11 जिला सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

बैठक में पूर्व विधायक विजय यादव, विकास चौधरी, गजेंद्र सिंह यादव, नरेश शर्मा, विजय वीर सिंह यादव, नेम सिंह बेलिया, मनोज यादव, डा. सुरेंद्र सिंह, एमपी सिंह, सौरभ कपूर,अक्षय भटनागर,नानू यादव,शमशाद अली,कामिल मंसूरी,आजम खान,महेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सिंचाई खंड चुनाव में नरेंद्र सिंह बने अध्यक्ष
मुरादाबाद। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट सिंचाई विभाग की ओर से सोमवार को मुरादाबाद खंड का चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष व हरज्ञान सिंह को मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं कल्पित कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार उपमंत्री , संध्या मिश्रा कोषाध्यक्ष और विजय कुमार को सूचना मंत्री के पद की जिम्मेदारी मिली। इसके साथ ही ज्ञानेश कुमार शुक्ला को संरक्षक बनाया गया। जिला महामंत्री मनोज चौहान के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में जनपद अध्यक्ष सुंदर सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को अपने कार्य के प्रति सजग और ईमानदार रहने की शपथ दिलाई। उसके पश्चात फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अनुराग यादव, राजीव कुमार शर्मा, प्रेमशंकर सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार