बरेली: संगीत के साथ गांधी उद्यान में उठाएं ओपन जिम का आनंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। गांधी उद्यान में सुबह-शाम टहलने वाले लोग अब संगीत के साथ ओपन जिम का भी आनंद उठा सकेंगे। ओपन जिम पार्क तैयार हो चुका है। मशीनें भी लगाई जा चुकी हैं। अभी कुछ कार्य होना शेष रह गया है। उद्यान में कई वर्षों से खराब पड़े फव्वारे भी नगर निगम ने ठीक …

अमृत विचार, बरेली। गांधी उद्यान में सुबह-शाम टहलने वाले लोग अब संगीत के साथ ओपन जिम का भी आनंद उठा सकेंगे। ओपन जिम पार्क तैयार हो चुका है। मशीनें भी लगाई जा चुकी हैं। अभी कुछ कार्य होना शेष रह गया है। उद्यान में कई वर्षों से खराब पड़े फव्वारे भी नगर निगम ने ठीक करा दिए हैं। इनका संचालन शुरू होने पर पार्क की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

दिन में मरम्मत के साथ बिजली लाइनें दुरुस्त कर ली गई हैं। एक दो दिन में तीन पुराने फव्वारे चालू कराने की तैयारी है। हालांकि, सोमवार की देर शाम नगर निगम के कर्मचारियों ने तीनों फव्वारे तकनीकी खामी देखने के लिए चलाए भी थे। गांधी उद्यान प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है।

उद्यान में कई नई चीजें चालू कराई हैं, जो लोगों को उद्यान आने के लिए मजबूर रही हैं। म्यूजिकल, डांसिंग जल तरंग पार्क अब शाम 6. 30 बजे से 7. 30 बजे तक चलाया जाता है। भक्ति और फिल्मी गाने के संगीत पर पानी की तरंगे डांसिंग मुद्रा में दिखाई पड़ती हैं। इधर, उद्यान में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि योगा शेड से आगे पार्क में ओपन जिम संचालित होगा। 13 एक्सरसाइज मशीनें लगाई गई हैं। जिम पार्क की चहार दीवारी का काम कराया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार