अमरोहा : डीएम व एसपी ने सुहेलदेव की जयंती पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
अमरोहा,अमृत विचार। महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का आयोजन विकास खंड सभागार अमरोहा में धूम धाम से किया गया। शहीदों के परिवारजनों व उनकी वीरांगनाओं को जिलाधिकारी उमेष मिश्र और पुलिस अधीक्षक सुनीति और मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल ने बुके व शाल ओढाकर सम्मानित किया। विकास खंड परिसर में स्वतंत्रता सेनानानियों की स्मृति में …
अमरोहा,अमृत विचार। महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का आयोजन विकास खंड सभागार अमरोहा में धूम धाम से किया गया। शहीदों के परिवारजनों व उनकी वीरांगनाओं को जिलाधिकारी उमेष मिश्र और पुलिस अधीक्षक सुनीति और मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल ने बुके व शाल ओढाकर सम्मानित किया।
विकास खंड परिसर में स्वतंत्रता सेनानानियों की स्मृति में बनाये शहीद स्तंभ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने माल्यर्पण कर पुष्प अर्पित। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चित्तौरा जनपद बहराइच से प्रारंभ वर्चुअल उदबोधन कार्यक्रम को एलसीडी के माध्यम से सुना गया।
मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने महाराजा सुहेलदेव जयंती पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश की सरकार का यह संकल्प है कि विदेशी आक्रांतों द्वारा किस प्रकार भारतीय सैनिकों ने बहादुरी पूर्वक सामना किया है। उसके बारे में आने वाली पीढ़ियां जान सकें। हमारे किन बहादुरों ने देश व समाज के लिए क्या योगदान किया है। उसको भी लोग जान सके। बहादुरों ने विदेशी आक्रांताओं को किस प्रकार युद्ध में पछाड़ते हुए उनको देश से बाहर खदेड़ा है। उसको आने वाली पीढ़ियां जान सकें। महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता महमूद गजनबी को युद्ध में लड़ते लड़ते भारत से बाहर खदेड़ दिया था।
उन्होंने कहा कि यह वर्ष वीर योद्धाओं शहीदों के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियां जागरूक होकर भारत के अतीत को जान सकें। देश व समाज के लिए हमारे सैनिकों ने वीर योद्धाओं ने क्या क्या कार्य किए हैं, उस से भलीभांति परिचित व प्रेरित होकर देश में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। आने वाली पीढ़ी भी बताएंगी कि देश व समाज के लिए महाराजा सुहेलदेव ने क्या किया है।
जनपद में सभी ब्लॉकों,नगर पंचायतों और पालिकाओं में महाराजा सुहेलदेव की 112 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती को राष्ट्र रक्षक दिवस समारोह के रूप में मना रहा है। भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों उनकी वीरांगनाओं को बुलाकर सम्मानित व संवाद सुनाया गया। इस मौके पर एसपी सुनीति,सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमार तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, उप जिला अधिकारी विवेक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सौभाग्य प्रकाश, खंड विकास अधिकारी अमरोहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
