बरेली: गेहूं की फसल पर चला दिया ट्रैक्टर, तोड़ दिया किसान का हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। दबंगों ने किसान की गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। जिससे किसान की गेहूं की फसल वर्बाद हो गई। जिसके बाद किसान ने उसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट करने के बाद हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर …

अमृत विचार,बरेली। दबंगों ने किसान की गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। जिससे किसान की गेहूं की फसल वर्बाद हो गई। जिसके बाद किसान ने उसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट करने के बाद हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी मकान छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।

फरीदपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि वह खेती किसानी करता है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह किसान के खेत में गांव के ही रहने वाले विजयपाल, पप्पू और गुड्डू ने गेहूं की फसल से ट्राली और ट्रैक्टर निकाल दिया। जिसके बाद उसकी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। बाद में जानकारी होने पर जब किसान अपने खेत पर पहुंचा तो उसने फसल से ट्रैक्टर ट्राली निकालने का विरोध किया।

आरोप है कि उसके बाद दबंग गाली-गलौच करने लगे। गाली का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों की पिटाई से किसान का हाथ टूट गया। शिकायत के आधार पर फरीदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

संबंधित समाचार