बरेली: मां सरस्वती की पूजा कर ज्ञानवर्धन की प्रार्थना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर में मंगलवार को बसंत पंचमी का महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में मां सरस्वती का हवन-पूजन, यज्ञ किया गया। साथ ही बच्चों को बंसत पंचमी के बारे में जानकारी दी गई। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने भी कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को खाना …

अमृत विचार, बरेली। शहर में मंगलवार को बसंत पंचमी का महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में मां सरस्वती का हवन-पूजन, यज्ञ किया गया। साथ ही बच्चों को बंसत पंचमी के बारे में जानकारी दी गई। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने भी कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को खाना भी खिलाया गया।

एसएसवी ग्रुप के सुरेश शर्मा नगर स्थित सभागार में बसंत पंचमी के दिन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एसएसवी इंटर कॉलेज और एसएसवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुरूआत प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा व अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा, पंकज, सर्वेश, प्रदीप, यशिता, पल्लवी, वैशाली, नीता, कोमल, साक्षी, अंजली आदि लोग मौजूद रहे।

एसआरएमएस ट्रस्ट में भी मनायी बसंत पंचमी
एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थानों में भी बसंत पंचमी समारोह मनाया गया। एसआरएमएस मेडिकल कालेज की लाइब्रेरी और आडिटोरियम में सरस्वती पूजन किया गया। पैरामेडिकल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। इस मौके पर एसआरएमएस मेडिकल कालेज के डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) आदित्य मूर्ति, कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. एसबी गुप्ता, डा.आरपी सिंह, डा.पियूष अग्रवाल, डा. कृष्ण गोपाल, प्रोफेसर प्रभाकर गुप्ता, डा. अनुज कुमार, डा.ऋ तु सिंह, समेत सभी विभागाध्यक्ष, फैकेल्टी, डाक्टर, सीआर, एसआर, पीजी छात्र, इंटर्न, एमबीबीएस और पैरामेडिकल के विद्यार्थी, नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

मां सरस्वती के चरणों में फूल अर्पण कर मनाई बसंत पंचमी
इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली मरकरी ने भी बंसत पंचमी को मनाया। क्लब के सभी सदस्यों ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष फूल अर्पित किए। सभी के स्वास्थ्य को अच्छा की भी कमना की। इसी के साथ कार्यक्रम में कुछ ग्रंथों में से प्रश्न भी पूछे गए। जिसमें पूजा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बंदिता शर्मा, चार्टर प्रेसिडेंट अनीता गोयल, प्रेसिडेंट्स सुधा सक्सेना, सेक्रेटरी रचना सक्सेना, राखी भसीन, प्रतीक्षा शर्मा, नंदा, नीरू, रुचि, प्रतीक्षा, आदि मौजूद रहे।

एक गूंज संस्था ने देवी सरस्वती का किया पूजन
एक गूंज संस्था ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी मनाई। संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संस्था की सचिव अर्चना सिंह ने कहा देवी सरस्वती विद्या धन देने वाली देवी हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष बंटी ठाकुर, सचिव अर्चना सिंह, प्रिया हिमांशी, गुनगुन, आदिति, आलोक सिंह, विनोद यादव, हिमांशु, कोमल, रिंकी यादव आदि मौजूद रहे।

कुष्ठ आश्रम पर बांटी पीली खिचड़ी
सर्वधर्म सेवा समिति ने बसंत पंचमी के उपलक्ष में पीली खिचड़ी का आयोजन किया। जो रामगंगा स्थित कुष्ठ आश्रम पर बांटी गई। इस मौके पर अध्यक्षा डॉक्टर बीना जयसवाल, संरक्षक ज्ञानेश साहू, कोषाध्यक्ष कल्पना उपाध्याय, अवधेश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, दिव्य उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

बसंत पंचमी पर हुआ अखंड रामायण का पाठ
इज्जतनगर के ब्रजलोक पीलीभीत मार्ग स्थिति सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी को मनाया गया। स्कूल में अखंड रामायण का पाठ भी किया गया। साथ ही यज्ञ हवन पूजन कर मां सरस्वती की की पूजा की गई। कार्यक्रम में इस मौके पर अध्यक्ष रमेश चंद्र, कमल पुरवार, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, सभी अभिभावक मौजूद रहे।

सरस्वती की पूजा कर मनाई बसंत पंचमी
स्वामी धूमऋषि युवा विकास सेवा संस्थान की ओर से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान लोगों से महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई। संस्था की अध्यक्ष संगीता देवी (संगम ने ) मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। साथ ही कहा कि सरस्वती मां विद्या की देवी हैं। सरस्वती मां की कृपा उसी पर होती है, जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहता है।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना, पर्यावरण जैसे तमाम समाज हित के कार्य करना ही मानव का कर्तव्य है। इस अवसर पर महासचिव प्रमोद यादव, अनुज कुमार शर्मा, प्रदीप दीक्षित, अमित प्रताप सिंह, मोनू आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार