अमरोहा: अपहृत मासूम की बेरहमी से हत्या, 30 लाख की मांगी गई थी फिरौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपहृत हुए 5 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार को मासूम का शव मस्जिद की गुंबद से बरामद हुआ। मासूम का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मृतक मासूम के …

अमरोहा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपहृत हुए 5 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार को मासूम का शव मस्जिद की गुंबद से बरामद हुआ। मासूम का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मृतक मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है। यह मामला थाना नौगावां सादत के गांव बीलना का है। अपहरणकर्ताओं ने मासूम के परिजनों से घर मे चिठ्ठी डालकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

नौगावां सादात क्षेत्र के गांव बीलना में महताब अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। नौगावां सादात में ही महताब की परचून की दुकान है। मंगलवार की शाम महताब अली का छोटा बेटा ताबिश घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर से ही उसका अपहरण कर लिया गया। देर रात तक ताबिश जब घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। इस दौरान घर के दरवाजे पर एक पत्र मिला, जिसमें बच्चे को छोड़ने की एवज में तीस लाख रूपये की मांग गई थी। बीस लाख रूपये नगद और दस लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात मांगे।

पत्र में लिखा था अगर पुलिस को सूचना दी तो बेटे को जाने से मार देंगे। फिरौती का पत्र देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार की सुबह एसपी सुनीति समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद ही मासूम ताबिश का शव घर के बराबर में ही मस्जिद की गुंबद से बरमाद हुआ। उसका मुंह टेप से चिपका हुआ था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। डोग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुिलस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसपी सुनीति का कहना है कि तमाम पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार