अयोध्या: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दाम्पत्य जीवन में बंधे 130 जोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली ब्लाक प्रांगण में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 130 जोड़ो का एक ही मण्डप में सामूहिक विवाह आयोजित किया गया।।क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव, सीडीओ प्रथमेश कुमार, एसडीएम विपिन कुमार सिंह, बीडीओ अमित त्रिपाठी ने विवाह बंधन में बंधने जा रहे जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह में दो …

अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली ब्लाक प्रांगण में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 130 जोड़ो का एक ही मण्डप में सामूहिक विवाह आयोजित किया गया।।क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव, सीडीओ प्रथमेश कुमार, एसडीएम विपिन कुमार सिंह, बीडीओ अमित त्रिपाठी ने विवाह बंधन में बंधने जा रहे जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

सामूहिक विवाह में दो दर्जन के करीब मुस्लिम जोड़े भी रहे। शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जमा कराए गए। शेष धनराशि से दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार बेटियों के विवाह के भारी खर्च से समाज को मुक्ति देने के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया है। इस योजना के शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को अपनी कन्याओं के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, एडीओ समाज कल्याण आत्माराम ओझा, एडीओ कोआपरेटिव जयचंद्र वर्मा, पंचायत सचिव अंकुर यादव, राजीव गौतम, विजय गौतम, अजय यादव, अनिल यादव, हेमंत कुमार, सुशीम जयंत व रामेंद्र प्रताप सिंह ’मोनू सिंह, भाजपा नेता रघुनन्दन चौरसिया, शिव गोबिंद पांडेय, लालजीत सिंह, अन्नू सिंह, निर्मल शर्मा, शशि यादव, राजकिशोर सिंह, राम प्रेस यादव, दिनेश यादव, सचिन कसौंधन, आलोक चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार