हरदोई: मां की जलती चिता में बड़े भाई को धकेला, पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। मां के निधन के बाद अंतिम संस्कार के दौरान दो भाई भिड़ गए। विवाद इतना हो गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को मां की चिता में ही धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। संडीला कोतवाली क्षेत्र …

हरदोई, अमृत विचार। मां के निधन के बाद अंतिम संस्कार के दौरान दो भाई भिड़ गए। विवाद इतना हो गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को मां की चिता में ही धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसेला निवासी चिताला पत्नी स्वर्गीय सीताराम को सरकारी योजना में एक आवास मिला था। उनके चारों पुत्रों का परिवार अलग अलग रहता है और वह अकेले ही सरकारी आवास में रहती थी। चिताला के दो पुत्रों का निधन हो चुका है।

छोटेलाल गांव में रहता था, जबकि दीना संडीला में किराए के मकान में रहता था और गांव आने पर मां के आवास पर रुकता था। चिताला के आवास पर दोनों भाइयों की नजर थी और वह उस पर अपना अपना हक जमा रहे थे, जिसको लेकर आए दिन विवाद भी होता रहता था।

मंगलवार को चिताला का निधन हो गया था, बुधवार को खेत पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। बड़े भाई दीना ने मुखाग्नि दी थी। इसी दौरान दीना और छोटेलाल के बीच मां के आवास को लेकर फिर विवाद होने लगा। दीना के अनुसार छोटेलाल ने उसे मां की चिता में धक्का दे दिया। इसके बाद भाग गया। चिता में गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गय।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. राहिल ने बताया कि दीना पीठ और कंधे के पास झुलस गया है। उपचार के बाद स्थिति ठीक है। कोतवाल एसके मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार