आज का राशिफल | 18 फरवरी, 2021
मेष राशि आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपकी दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। वृष राशि आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र …
मेष राशि
आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपकी दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है।
वृष राशि
आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए धैर्य धारण करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।
मिथुन राशि
आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।
कर्क राशि
आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।
कन्या राशि
आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। आज काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं।
धनु राशि
आज व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा।
मकर राशि
आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा।
कुंभ राशि
आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोंई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों मंे सुधार होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि
आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे।
