Australian Open: सेरेना विलियम्स का 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना टूटा, ओसाका फाइनल में
मेलबर्न। सेरेना विलियम्स की 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रिकार्ड बराबर करने की कवायद फिर से अधूरी रह गयी और इस अमेरिकी दिग्गज को गुरुवार को नाओमी ओसाका से हारने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। ? @serenawilliams ? serenawilliams (IG)#AO2021 | #AusOpen pic.twitter.com/ljQeRZj9WM — #AusOpen (@AustralianOpen) February …
मेलबर्न। सेरेना विलियम्स की 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रिकार्ड बराबर करने की कवायद फिर से अधूरी रह गयी और इस अमेरिकी दिग्गज को गुरुवार को नाओमी ओसाका से हारने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
? serenawilliams (IG)#AO2021 | #AusOpen pic.twitter.com/ljQeRZj9WM
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 18, 2021
ओसाका ने महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में सेरेना को 6-3, 6-4 से हराया। इससे पहले 2018 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली ओसाका चौथी बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। इससे उन्होंने अपने विजय अभियान को 20 मैचों तक भी पहुंचा दिया है।
A coincidence? ?️@naomiosaka had been eating Japanese food before her matches but switched it out for Greek food last night.
Since then, @steftsitsipas upset Rafael Nadal & she secured a win over Serena Williams.
"Maybe I should keep eating Greek food"#AusOpen | #AO2021 pic.twitter.com/0TP2oUwf26
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 18, 2021
जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने पिछले साल भी यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि 2019 में वह आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बनी थी। वह शनिवार को होने वाले फाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीय जेनिफर ब्राडी और चेक गणराज्य की 25वीं वरीय कारोलिना मुचोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी।
गुरुवार को रॉड लेवर एरेना में दर्शकों की वापसी हुई। उन्हें कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पांच दिन तक स्टेडियम में आने से रोका गया था। सेरेना और ओसाका का मैच देखने के लिये 7000 लोगों को अनुमति दी गयी जो कि स्टेडियम की क्षमता के आधी है।
इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में यह सबसे गर्म दिनों में से एक था। तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था और ऐसे में ओसाका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने गलतियां की जिससे सेरेना पहले सेट में 2-0 से आगे हो गयी। ओसाका के एक और डबल फाल्ट से सेरेना के पास ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-0 की बढ़त बनाने का मौका था लेकिन वह चूक गयी और इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
