बरेली: डा. अमित विधि और शिव लाल बने कृषि संकाय अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष डा. अमित सिंह को कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विधि संकाय अध्यक्ष बनाया है। अब उनके अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर के संबंधित विभागों के साथ बरेली कॉलेज, केजीके कॉलेज मुरादाबाद व 38 अन्य महाविद्यालयों के विधि विभाग भी होंगे। इसके अलावा आरएसएम कॉलेज धामपुर, बिजनौर के कृषि …

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष डा. अमित सिंह को कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विधि संकाय अध्यक्ष बनाया है। अब उनके अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर के संबंधित विभागों के साथ बरेली कॉलेज, केजीके कॉलेज मुरादाबाद व 38 अन्य महाविद्यालयों के विधि विभाग भी होंगे।

इसके अलावा आरएसएम कॉलेज धामपुर, बिजनौर के कृषि विभाग में तैनात डा. शिव लाल पाल को कृषि संकाय अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों संकाय अध्यक्षों की नियुक्ति 17 फरवरी 2024 तक की गई है। कुलसचिव ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कुलपति ने सहायक कुलसचिव परीक्षा और जन सूचना अधिकारी सुनीता यादव को आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण का भी प्रभार सौंपा है।

विधि संकाय अध्यक्ष बनने के बाद डा. अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान में विधि अध्ययन संकाय के डीन के निर्देशन में चार पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। इनमें कुल 24 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। यह संकाय 1987 में शुरू हुआ था। वर्ष 2014 के बाद पहली बार विश्वविद्यालय से कोई शिक्षक लॉ का डीन बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि आगामी तीन वर्षों में उनकी प्राथमिकता होगी कि विधि संकाय (फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज) में बीए एलएलएलबी, बीकॉम एलएलबी, एलएलएम साइबर लॉ और एलएलएम ह्यूमन राइट्स के नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। रिसर्च की क्वालिटी में सुधार के साथ रुकी हुई पीएचडी की कार्रवाई भी पूर्ण कराई जाएगी। साथ ही सभी लॉ की थीसिस को अवार्ड करवाना, नए शोध कार्य को बढ़ावा देना और नए रिसर्च गाइड बनाना प्राथमिकता में होंगे।

संबंधित समाचार