बदायूं: राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र ने शिक्षकों से प्रताड़ित होकर खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बदायूं। राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के शिक्षकों द्वारा एक छात्र को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसी से परेशान होकर बुधवार को छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छात्र …

अमृत विचार, बदायूं। राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के शिक्षकों द्वारा एक छात्र को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसी से परेशान होकर बुधवार को छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छात्र के बयान दर्ज किए हैं।

जानकारी के अनुसार छात्र रवि शर्मा राजकीय पॉलीटेक्निक का छात्र है। छात्र के अनुसार वहां के तीन शिक्षक पिछले एक साल से लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। बुधवार को रवि के साथ अभद्रता की गयी जिससे दुखी होकर उसने ज़हर खा लिया। छात्र के दो साथियों ने बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक शिवम शंखधार भी पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी में विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के साथ खड़ा है। किसी भी छात्र का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। नवादा पुलिस ने भी अस्पताल पहुंच कर छात्र रवि के बयान दर्ज़ किए हैं।

संबंधित समाचार