बरेली: रूट डायवर्जन- खुर्रम गौंटिया का रास्ता बंद, इस रास्ते से होकर गुजरेंगे वाहन, पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भूमिगत ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई के चलते शुक्रवार से ईसाइयों की पुलिया से खुर्रम गौटिया जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया जाएगा। यहां से जाने वाले वाहन अब श्यामगंज होकर आगे जा सकेंगे। श्यामगंज से वाहनों को गुजारने से वाहन चालकों को दिक्कतें होंगी, क्योंकि यह …

अमृत विचार, बरेली। भूमिगत ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई के चलते शुक्रवार से ईसाइयों की पुलिया से खुर्रम गौटिया जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया जाएगा। यहां से जाने वाले वाहन अब श्यामगंज होकर आगे जा सकेंगे। श्यामगंज से वाहनों को गुजारने से वाहन चालकों को दिक्कतें होंगी, क्योंकि यह रास्ता जगह-जगह पहले से ही उखड़ा पड़ा है।

ट्रैफिक पुलिस ने श्यामगंज के पास से सामान हटाने के लिए जल निगम से कहा है, क्योंकि सामान नहीं हटने से वाहन गुजारने में दिक्कतें होंगी। सामान हटाने के बाद ही रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके अलावा भारी वाहन दिन में फरीदपुर से बुखारा के रास्ते ही जा सकेंगे।

 

संबंधित समाचार