आज का राशिफल | 19 फरवरी, 2021
मेष राशि आज का दिन आपके लिए संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। नए घर में निवेश हैं उत्तम रहेगा। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर समांजस्य बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। वृष राशि आज पूर्णता का दिवस है। व्यापारी लोग …
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। नए घर में निवेश हैं उत्तम रहेगा। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर समांजस्य बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
वृष राशि
आज पूर्णता का दिवस है। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।
आज आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना हैै। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।
कर्क राशि
आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आज व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि
आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय व्यापार में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।
तुला राशि
आज बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह व्यापार पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
वृश्चिक राशि
आज प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।
धनु राशि
आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।
मकर राशि
आज बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आप व्यापार आदि में निवेश कर सकते हैं व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।
कुंभ राशि
आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती हैघर या प्लाॅट खरीदना चाहें तो लाभ का सौदा होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
