मुरादाबाद: पेट्रोल के बेकाबू दामों से जनता परेशान, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। कोरोना से बचाव को लगे लाकडाउन के कारण पहले ही आम आदमी की आर्थिक स्थिति बदहाल चल रही है। अब बची-खुची कसर पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों ने पूरी कर दी है। इसके दाम निरंतर बेकाबू होते जा रहे हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल …

मुरादाबाद। कोरोना से बचाव को लगे लाकडाउन के कारण पहले ही आम आदमी की आर्थिक स्थिति बदहाल चल रही है। अब बची-खुची कसर पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों ने पूरी कर दी है। इसके दाम निरंतर बेकाबू होते जा रहे हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेट्रोल, डीजल के साथ ही गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों की रसोई पर भी असर डाला है। इसके कारण आम आदमी को जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो गया है। बुधवार को पेट्रोल 88.30 रुपये प्रति लीटर था, जबकि गुरुवार को इसके दाम 88.56 रुपये प्रति लीटर रहे। वहीं डीजल बुधवार को 80.50 रुपये प्रति लीटर बेचा गया, जबकि गुरुवार को यह 80.91 रुपये प्रति लीटर बेचा गया। लोगों का कहना है कि सरकार को पेट्रोल पर लगाई गई टैक्स दर को कम करना चाहिए, जिससे दामों में गिरावट आएगी और लोगों को काफी राहत भी मिलेगी।

उधर पेट्रोल पंप विक्रेताओं का मानना है कि अगर क्रुड आयल के रेट बढ़ेंगे, तो लगातार देश में पेट्रोल के दामों में भी तेजी आएगी। इसके साथ ही तेल के बढ़ रहे दामों के कारण ट्रांस्पोर्ट पर भी पड़ रहा है। इसकी वजह से की समान लाने वाले गाड़ियों के किराय में भी इजाफा हो रहा है।

शिक्षक डा. राजीव कुमार ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के फलस्वरूप महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है। इसके कारण आम आदमी की जीवन निर्वाह लागत बढ़ गई है। ऐसे में सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए टैक्सों को कम करना चाहिए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

शिक्षक डा. अनुज अग्रवाल ने कहा कि ईंधन के लगातार बढ़ रहे दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से लगाए गए पेट्रोल के टैक्सों को कम करना चाहिए। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। आम जनता की जेब पर पढ़ रहा अतरिक्त बाहर कम हो सकेंगे।

पेट्रोल पंप संचालक शरद अग्रवाल ने कहा कि भारत पेट्रोलियम की ओर से दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। टैक्सों में छूट मिलने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी।

पेट्रोल पंप संचालक जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्रूड आयल के कारण देश में तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिस वजह से तेल 80 रुपये के पार जाने लगा है। ऐसे में सरकार को टेक्सों में कुछ छूट देनी चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

संबंधित समाचार