Australian Open 2021: सितसिपास को हराकर फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव, जोकोविच से होगी खिताबी टक्कर
मेलबोर्न। चौथी सीड रूस के डेनिल मेदवेदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं सीड यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को शुक्रवार को लगातार सेटों में 6-4, 6-2, 7-5 से हराकर पहली बार वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। ?? Daniil Domination ??@DaniilMedwed is …
मेलबोर्न। चौथी सीड रूस के डेनिल मेदवेदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं सीड यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को शुक्रवार को लगातार सेटों में 6-4, 6-2, 7-5 से हराकर पहली बार वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
?? Daniil Domination ??@DaniilMedwed is into his first #AusOpen final.
The world No.4 will face Novak Djokovic.#AO2021 pic.twitter.com/p4rlCliDXV
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 19, 2021
मेदवेदेव यह सेमीफाइनल मुकाबला दो घंटे नौ मिनट में जीता। मेदवेदेव का रविवार को होने वाले फ़ाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और आठ बार के विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच से मुकाबला होगा। मेदवेदेव ने इस जीत से अपना विजय क्रम 20 मैच पहुंचा दिया है।
"I took a lot of experience." ?
It's not the first time @DaniilMedwed will be eyeing off a Grand Slam title ?#AO2021 | #AusOpen pic.twitter.com/Jt2Vg7jKMW
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 19, 2021
विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव को मैच में तीसरे सेट को छोड़कर सितसिपास से कोई चुनौती नहीं मिली। उन्होंने मैच में 46 विनर्स लगाए और अपनी पहली सर्विस पर 88 फीसदी अंक जीते। रूसी खिलाड़ी ने मैच में सिर्फ 21 बेजां भूलें कीं।
