अयोध्या: बदमाशों ने तमंचे के बल पर उतरवाई शिक्षिका के गले से चेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर शिक्षिका के गले से सोने की चेन उतारकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब वह कम्पोजिट पूर्व उच्चर माध्यमिक विद्यालय समदा शिवरामपुर परिसर में स्कूटी गाड़ी से पहुंचीं और स्कूल की …

अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर शिक्षिका के गले से सोने की चेन उतारकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब वह कम्पोजिट पूर्व उच्चर माध्यमिक विद्यालय समदा शिवरामपुर परिसर में स्कूटी गाड़ी से पहुंचीं और स्कूल की चाबी डिग्गी से निकाल रही थीं।

तभी एक बाइक सवार तीन लोगों गेट पर पहुंचे, जिसमें से पीछे बैठे दो लोग मुंह पर गमछा बांधे शिक्षिका के पास जाकर उनके कनपटी पर तमंचा लगा दिया और शिक्षिका के गले में पहनी सोने की चैन उतरवाते छीनकर धर्मगंज की ओर भाग गये।

तारुन थाना क्षेत्र के चंरावा गांव निवासनी मायावती जो प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद कार्यरत हैं। कम्पोजिट पूर्व उच्चर माध्यमिक विद्यालय समदा शिवरामपुर लगभग सुबह साढ़े आठ बजे आज विद्यालय परिसर में स्कूटी से पहुंचीं और डिग्गी से चाबी निकालने लगीं, तभी बाइक सवार लूटेरों सिर पर तमंचा लगा दिया और गले में पहनी सोने की चैन उतरवा कर धर्मगंज की ओर भाग गए। घटना की सूचना 1090 फिर 112 को सूचना दी। मौके पर तारुन प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल व सीओ कोमल प्रसाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित शिक्षिका ने तारुन पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

संबंधित समाचार