बाराबंकी: माता-पिता गए थे बाहर, वापस लौटे तो घर के अंदर बेटी का शव फंदे से लटकता मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असन्द्रा, बाराबंकीl थाना असन्द्रा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को संदिग्ध हालातों में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव की हैl यहां का निवासी गंगाराम …

असन्द्रा, बाराबंकीl थाना असन्द्रा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को संदिग्ध हालातों में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव की हैl यहां का निवासी गंगाराम रावत शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गया था। घर पर उसकी पुत्री निशा देवी (18) मौजूद थीl दोपहर के समय गंगाराम पत्नी के साथ जब वापस घर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तब मोहल्ले के लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो घर के भीतर पुत्री की लटकती लाश देखकर सबके होश उड़ गएl मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गईl इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दियाl

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया हैl प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला हैl दूसरी ओर इस घटना के संबंध में ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैंl

संबंधित समाचार