बरेली: सफाई के लिए आउटसोर्सिंग पर लगाए कर्मचारी, करने लगे वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर में साफ-सफाई और डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए नगर निगम ने आउटसोर्सिंग (ठेके) पर कर्मचारियों को रखा है। इसमें घरों की जगह के हिसाब से स्लैब बनाए गए है। जितना बड़ा घर उतना ही ज्यादा चार्ज मगर सफाई कर्मचारी अब डोर-टु-डोर भी वसूली करने लगे हैं। हद तो इस बात …

अमृत विचार, बरेली। शहर में साफ-सफाई और डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए नगर निगम ने आउटसोर्सिंग (ठेके) पर कर्मचारियों को रखा है। इसमें घरों की जगह के हिसाब से स्लैब बनाए गए है। जितना बड़ा घर उतना ही ज्यादा चार्ज मगर सफाई कर्मचारी अब डोर-टु-डोर भी वसूली करने लगे हैं।

हद तो इस बात की है कि निगम ने जो कार्य उन्हें नहीं सौंपे हैं वे उसके नाम पर भी वसूली करते हैं। शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें कर्मचारी लोगों से वसूली कर रहे है। जंक्शन रोड स्थित सराय (वार्ड नंबर चार) में डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारी कॉलोनी के लोगों से निर्धारित रुपयों से भी ज्यादा की वसूली करते हैं। साथ ही सफाई भी नहीं करते। कई बार कर्मचारियों से इस बात को लेकर झड़प भी हो चुकी है।

कालोनी के लोगों ने बताया कि जो कर्मचारी कूड़ा उठाने आता है वह एक बार में 55 से 60 रुपये तक मांगता है। इस कलोनी में करीब 80 परिवार रहते हैं। सभी के घर के सामने कूड़े के ढेर लगे रहते है मगर वह उठाता नहीं है। नगर निगम में भी शिकायत की थी मगर आज तक कुछ नहीं हो पाया।

नाली सफाई के नाम पर 20 रुपये अतिरिक्त
लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी से जब कहो कि गंदगी बहुत है, नालियां तक चोक होती जा रही हैं तो वह प्रत्येक घर से 20 रुपये मांगता है। यदि पैसे नहीं दिए तो नाली की सफाई नहीं होती। नगर निगम के नियमों के अनुसार, कोई भी डोर-टु-डोर कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाने के बाद नालियों को साफ नहीं करेगा। नालियां साफ कराने की जिम्मेदारी नगर निगम के कर्मचारियों को ही सौंपी गई है।

सभी आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों के लिए कूड़ा कलेक्शन के मूल्य निर्धारित कर दिए गए हैं। जो भी सफाई कर्मचारी अधिक पैसा वसूलता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

हम 50 रुपये से भी अधिक देते हैं। इसके बाद भी सफाईकर्मी कूड़ा उठाने नहीं आता है। अगर उससे कहो कि नालियां भी बहुत गंदी हो रही हैं तो वह कर्मचारी कहता है कि 20-20 रुपये और दो, नालियां भी साफ हो जाएंगी।
– पूनम, सराय

पूरे सराय में कहीं भी सही से सफाई नहीं करता है। लोगों से मनमाने पैसे भी वसूले जाते हैं। कोरोना का समय चल रहा है। फिर भी सफाई नहीं होती है।
– कांता, सराय

संबंधित समाचार