पत्नी करती थी घंटों फोन पर बात, पति ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, लगा ली खुद को भी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी अस्पताल के प्रांगण में रह रहे एक व्यक्ति ने आज दोपहर पत्नी से हुए विवाद के बाद पत्नी और दो बेटियों पर चाकू से हमला कर स्वयं भी आग लगा ली। चारों को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस …

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी अस्पताल के प्रांगण में रह रहे एक व्यक्ति ने आज दोपहर पत्नी से हुए विवाद के बाद पत्नी और दो बेटियों पर चाकू से हमला कर स्वयं भी आग लगा ली। चारों को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर मुंगावली के सिविल अस्पताल परिसर में रहने वाले 50 वर्षीय शिक्षक श्रीराम दुबे का अपनी 40 वर्षीय पत्नी वंदना दुबे से विवाद हो गया।

विवाद में शिक्षक अपना आपा खो बैठा और सब्जी काटने के चाकू से पत्नी वंदना दुबे के छाती, हाथ और जांघ में सात-आठ वार किए। वहीं 12 साल की बेटी डिंपल एवं तीन वर्षीय बेटी पीहू का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद शिक्षक ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा दी, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों ने उसकी आग बुझायी। अस्पताल स्टाफ और लोगों ने तुरंत चारों गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल मुंगावली में भर्ती कराया।

अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती शिक्षक श्रीराम दुबे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लगातार छह-छह घंटे तक फोन पर बात करती रहती थी। इससे पति-पत्नी में चार माह से विवाद चल रहा था और इसी गुस्से में उसने पत्नी व बच्चियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा