प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की जनता को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “अरुणाचल प्रदेश की जनता को उनके राज्य स्थापना दिवस के खास मौके पर बधाई। यहां के लोग अपनी संस्कृति, साहस और देश के विकास का लेकर अपनी दृढ़ …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की जनता को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “अरुणाचल प्रदेश की जनता को उनके राज्य स्थापना दिवस के खास मौके पर बधाई। यहां के लोग अपनी संस्कृति, साहस और देश के विकास का लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। मैं अरुणाचल प्रदेश के प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मिजाेरम में मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। महान मिजो संस्कृति पर पूरे देश को गर्व है। मिजोरम के लोग प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के लिए अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए मेरी प्रार्थना है।” उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दोनों राज्यों की 1987 में आज के दिन स्थापना हुई थी।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी बधाई
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा ,“उगते हुए सूर्य की भूमि अरुणाचल प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई हो। शानदार संस्कृति, समृद्ध विरासत, अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य और कलात्मक अभिरुचि अरुणाचल प्रदेश को विशेष बनाती है।” उपराष्ट्रपति ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश की प्रगति और इसके लोगों की कलात्मक अभिरुचि को शुभकामनाएं।” मिजोरम के लिए जारी संदेश में नायडू ने कहा, “मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। नीले पर्वतों की भूमि मिजोरम को अप्रतिम सौंदर्य, रंग बिरंगी उत्सवों, हरी भरी घाटियों और झरनों के लिए जाना जाता है।” उन्होंने कहा, “राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका