संभल : सड़क हादसे में पंच लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर घने कोहरे के कारण मारुति वैगनआर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को  चंदौसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत …

संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर घने कोहरे के कारण मारुति वैगनआर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को  चंदौसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया।  शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भिजवा दिया।

मृतकों में उवैश पुत्र यामीन (30),निवासी पाकबड़ा मुरादाबाद, अमीना पत्नी उवैश (27)निवासी पाकबड़ा ,आदिल पुत्र उवैश (03) निवासी पाकबड़ा, नन्ही पत्नी अब्दुल रहीम (58) निवासी सैफनी जिला मुरादाबाद, रूही पुत्री फिरोजउददीन (16) निवासी मानकपुर नरौली जिला सम्भल की मौत हो गई। जबकि साजिया पत्नी तसलीम (20) निवासी सैफनी मुरादाबाद अमन पुत्र तसलीम (06) निवासी सैफनी मुरादाबाद ,लीवा पुत्री उवैश (01) निवासी पाकबड़ा मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

संबंधित समाचार