बरेली: पुलिस-प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अपराधों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा समुचित कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहे। शनिवार को अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट …
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अपराधों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा समुचित कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहे। शनिवार को अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
बार अध्यक्ष घनश्याम शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिवक्ता के साथ गंभीर घटनाएं हुई हैं। कई तरह के अपराध हो चुके हैं और अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिल रहा है।
