हरदोई: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटा जेवर से भरा बैग
हरदोई, अमृत विचार। बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की आंख में मिर्च झोंक कर जेवर से भरा थैला छीन लिया। भागते हुए बदमाशों ने तमंचा दिखाकर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की खबर सुनकर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का …
हरदोई, अमृत विचार। बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की आंख में मिर्च झोंक कर जेवर से भरा थैला छीन लिया। भागते हुए बदमाशों ने तमंचा दिखाकर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की खबर सुनकर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन कर जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार थाना कासिमपुर क्षेत्र अंतर्गत तेरवा दहिगवां निवासी सर्राफा व्यापारी उमाशंकर अपनी बाइक पर पुत्री के साथ दुकान खोलने जा रहे थे। उनके पास जेवर से भरा हुआ बैग था। रास्ते में गौसगंज मौनी बाबा स्थान के पास तीन बदमाशों ने उनके तमंचा लगा दिया तथा आंख में मिर्च झोंक कर जेवर से भरा थैला लेकर भाग गए। भागते हुए बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद शोर शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। उन्होंने जल्द खुलासा होने की बात भी कही है।
