बरेली: राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स से पटा शहर, अधिकारी बोले- सभी पार्टियां बराबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सड़कों पर सिर्फ निजी कंपनियों का ही नहीं बल्कि राजनैतिक पार्टियों का भी अवैध तरीके से खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हद तो इस बात की है कि नगर निगम की तरफ से बनाए गए शौचालय …

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सड़कों पर सिर्फ निजी कंपनियों का ही नहीं बल्कि राजनैतिक पार्टियों का भी अवैध तरीके से खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हद तो इस बात की है कि नगर निगम की तरफ से बनाए गए शौचालय को भी नहीं छोड़ा गया है। उन पर भी होर्डिंग्स टांग दिए गए हैं।

नगर निगम लगातार होर्डिंग्स मामले को लेकर आरोपों में घिरा रहता है। वैध होर्डिंग्स के नाम पर अवैध होर्डिंग्स लगवाई जाती हैं। इन दिनों शहर राजनैतिक पार्टियों के होर्डिंग्स से पटा हुआ है। इस मामले में अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनुमति के बिना होर्डिंग्स नहीं लगवाए जा सकते हैं। जितनी भी राजनैतिक पार्टियां हैं, निगम के लिए सभी बराबर हैं।

ऐसा नहीं होगा कि किसी भी पार्टी को अवैध तरीके से होर्डिंग्स या बैनर लगाने की अनुमति दी जाए। शहर में कई जगहों पर तो होर्डिंग्स इस तरह के लगे हैं कि वह जानलेवा भी हो सकते हैं। बीच सड़क पर होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। कभी भी यात्री उससे चोटिल हो सकते हैं। इन होर्डिंग्स को लेकर नगर निगम में तमाम शिकायतें की जा चुकी हैं मगर अभी तक किसी भी शिकायत पर अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है।

मेयर डॉ. उमेश गौतम का कहना है कि कार्यकारिणी की बैठक में अब होर्डिंग्स और यूनिपोल को नीलाम किया जाएगा। इससे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी और आरोपों से भी बचाव होगा।

शहर में किसी भी राजनीतिक पार्टी को बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाना अवैध है। इस तरह के सभी होर्डिंग्स को अभियान चलाकर हटवाया जाएगा। – अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

संबंधित समाचार