अयोध्या: किसानों की फसलों की तबाही का कारण बन रहा नाला, तालाब में तब्दील होते खेत
अयोध्या। जनपद की नव सृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज का नाला किसानों की फसलों की तबाही का कारण बन रहा है। नाले के भर जाने से बड़ी नहर से जुड़े माइनर का पानी नाले से नहीं निकल पाता और किसानों के खेत को तालाब में तब्दील कर रहा है। गांव निवासी शिव प्रसाद, वीडीसी सन्त …
अयोध्या। जनपद की नव सृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज का नाला किसानों की फसलों की तबाही का कारण बन रहा है। नाले के भर जाने से बड़ी नहर से जुड़े माइनर का पानी नाले से नहीं निकल पाता और किसानों के खेत को तालाब में तब्दील कर रहा है।
गांव निवासी शिव प्रसाद, वीडीसी सन्त राम, दिनेश, मुकेश, लल्लन, मनी राम मौर्या, सियाराम शर्मा आदि ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी से शिकायत कर नाले की सफाई व माइनर से जोड़वाने की मांग की। जिस पर उप जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
इस सम्बन्ध में पूंछे जाने पर पंचायत सचिव पंकज मिश्रा ने बताया कि पंचायत का खाता बन्द है। खुलने के बाद ही विकास कार्य सम्भव हो पाएंगे।
