बरेली: अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा से बनें आदर्श चिकित्सक
अमृत विचार, बरेली। रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल की ओर से शनिवार को एमबीबीएस बैच 2020 की फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर्स पार्टी में कालेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में एमबीबीएस 2019 एवं 2020 बैच के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संस्थान के प्रधानाचार्य डा. चंद्रमोहन ने कार्यक्रम की सराहना की। कॉलेज की एकेडमिक इंचार्ज …
अमृत विचार, बरेली। रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल की ओर से शनिवार को एमबीबीएस बैच 2020 की फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर्स पार्टी में कालेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में एमबीबीएस 2019 एवं 2020 बैच के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य डा. चंद्रमोहन ने कार्यक्रम की सराहना की। कॉलेज की एकेडमिक इंचार्ज डा. शालिनी चंद्रा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में नियमित रूप से उपस्थित रहने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से कालेज में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अनुशासित होने और कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया।
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डा. अशोक अग्रवाल ने सभी आमंत्रित लोगों को धन्यवाद करते हुए अवगत कराया कि यह मेडिकल कालेज यूपी का एक अग्रणी मेडिकल कालेज है। यहां हर प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाता है, उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डा. लता अग्रवाल एवं प्रो. वाइस चांसलर डा. किरन अग्रवाल ने आशा जताई कि विद्यार्थी आने वाले बैच के लिए एक आदर्श स्थापित करेंगे। कालेज में गठित एंटी रैगिंग समिति के चेयरमैन एवं एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश गुप्ता ने कालेज में एंटी रैगिंग गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
आश्वासन दिया कि इस कालेज में रैगिंग के लिए कोई स्थान नहीं है। कार्यक्रम में फिजियोलॉजी के डा. शशिकांत वर्मा, बॉयोकेमेस्ट्री के डा. विश्वजीत दास, पैथोलॉजी के डा. नितेश मोहन, माइक्रोबायोलॉजी के डा. वेदप्रकाश, फार्माकोलॉजी की डा. शालिनी चंद्रा, फॉरेंसिक मेडिसिन के डा. पीसी श्रीवास्तव एवं कम्युनिटी मेडिसिन के डा. अरुण सिंह भी उपस्थित रहे।
