मुरादाबाद: सुरक्षा कंपनी संचालिका से हड़पे 43 हजार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सुरक्षा कंपनी की संचालिका से वहां पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने जरूरत बताकर 43 हजार रुपए उधार में ले लिए। बाद में रकम हड़पकर उसने काम छोड़ दिया। संचालिका ने जब तगादा किया तो कर्मचारी उसे धमकाने लगा। संचालिका की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

मुरादाबाद। सुरक्षा कंपनी की संचालिका से वहां पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने जरूरत बताकर 43 हजार रुपए उधार में ले लिए। बाद में रकम हड़पकर उसने काम छोड़ दिया। संचालिका ने जब तगादा किया तो कर्मचारी उसे धमकाने लगा। संचालिका की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर रिलायविल सिक्योरिटी सर्विस नाम से सिक्योरिटी कंपनी संचालित है। इस कंपनी की मालकिन पूनम गुप्ता हैं। उनके अनुसार कंपनी में मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर मिठौनी निवासी संतोष सैनी काम करता था। पूनम के अनुसार करीब एक साल पहले वह संतोष उनके पास आया और घरेलू जरूरत बताकर 20 हजार रुपए उधार में ले लिए। कुछ दिनों बाद उसने फिर करीब 23 हजार रुपए ले लिए।

रकम उधार लेते समय उसने कहा कि पीएफ का पैसा मिलते ही पूरी रकम वापस कर देगा। पूनम के अनुसार पीएफ का पैसा उसके खाते में आ गया लेकिन उसने उधार ली गई रकम वापस नहीं की। तगादा करने पर वह रकम अदा करने का भरोसा दिलाता रहा। बाद में वह कंपनी छोड़कर चला गया। फोन करके जब रकम मांगी तो उसने रकम देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पूनम गुप्ता ने सिविल लाइंस कोतवाली में उसके खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष सैनी के खिलाफ अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार