मुरादाबाद: बाल संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों का उत्पीड़न, होती है पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बाल संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों के साथ उत्पीड़न का एक मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बाल संप्रेक्षण गृह कैंप पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पूछताछ की। तब किशोरों ने जो बताया उसे सुनकर सभी सन्न रह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बाल संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों के साथ उत्पीड़न का एक मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बाल संप्रेक्षण गृह कैंप पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पूछताछ की। तब किशोरों ने जो बताया उसे सुनकर सभी सन्न रह गए।

उन्होंने बताया कि यहां मौजूद कर्मचारी डंडों से पिटाई करते हैं और उनका उपचार भी नहीं कराते हैं। जिस पर घायल बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद संप्रेक्षण गृह में मिले डंडों को कब्जे में ले लिया गया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बाल संप्रेक्षण गृह है। यहां पर अपराध के दलदल में फंस जाने वाले बाल अपचारियों को रखा जाता है। कई बार संप्रेक्षण गृह में बंद किशोरों द्वारा मारपीट करने व उनके उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आ चुका है। इतना ही नहीं अंदर किशोरों का गैंग का भी चल रहा है। अब एक नया मामला सामने आया है।

दरअसल हर तीन माह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यहां पर कैंप का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को प्राधिकरण की सचिव नाहिद सुल्ताना, एडीजे अभिनव मिश्रा व सतेंद्र सिंह ने यहां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जब किशोरों से बात की तो उनके द्वारा बताई गई हकीकत सुनकर सभी सन्न रह गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गृह के अंदर उनकी डंडों से पिटाई की जाती है।

इतना ही नहीं उनका उपचार भी नहीं कराया जाता है। कुछ ने अपने शरीर पर नजर आने वाले चोटों के निशान भी दिखाए। जिस पर टीम ने सख्त रवैया अपनाते हुए वहां पर मौजूद सभी डंडे जब्त कर लिए। बाद में सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

संबंधित समाचार